गले में खराश होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:19

Health Tips: गला खराब होने पर इन Foods का करें सेवन, इन चीजों से बनाएं दूरी :-

गला खराब होने पर इन चीजों का करें सेवन-

मुलेठी- गला खराब होने या गले में खराश होने पर मुलेठी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है. मुलेठी गले के लिए उपयोगी होता है. इसके लिए मुलेठी का टुकड़ा लें और इसे चूसते रहें. इससे गला बैठने की समस्या दूर होती है. आप चाहें तो मुलेठी के पाउडर का पानी भी पी सकते हैं.

अदरक (Ginger)- गला खराब होने पर अदरक का सेवन करना काफी उपयोगी होता है. इसके लिए आप शहद में अदरक, काली मिर्च पीसकर डालें. इस मिश्रण को लेने से गला ठीक होता है. अदरक गले को गर्माहट पहुंचाता है. संक्रमण को दूर करता है और दर्द से राहत दिलाता है अदरक सूखी खांसी में भी फायदेमंद होता है.

गला खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए-

तली हुई चीजें- गला खराब होने या गला बैठने की स्थिति में तली हुई चीजों के सेवन से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए. तेल में खराश पैदा कर सकता है. इसलिए आपको पकौड़ा, समोसा पूड़ी आदि का सेवन करने करने से बचना चाहिए.

दूध (Milk)- गला खराब होने पर ठंडे दूद का सेवन बिल्कुल न करें. यह कफ को बढ़ता है जिससे गला खराब हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info